फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ में जलवीर सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। लखनऊ में रविवार को हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कमेटी के चुनाव में दिबियापुर निवासी जलवीर सिंह यादव को निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। दिबियापुर पहुंचे जलवीर सिंह यादव का कई स्थानों पर शिक्षकों ने स्वागत किया। वह पूर्व में संघ के औरैया जिलाध्यक्ष व प्रांतीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को शिक्षक भवन रिसालदार पार्क में हुए चुनाव में डा. दिनेश चंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, संजय सिंह प्रदेश मंत्री व जलवीर सिंह यादव को निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं को जोरदारी से उठाएंगे। सोमवार को बेला में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक भास्कर, केके यादव, ब्लाक अध्यक्ष संजय सेंगर, विवेक बाजपेई, प्रमोद भास्कर, अनिरुद्ध यादव, सहार में ब्लाक अध्यक्ष अमित पाल, मंत्री महेश शर्मा, अनिल पाल, दिबियापुर में ब्लाक अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, मंत्री बुद्धिपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें