यात्रा प्राथमिक विद्यालय में से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण कर वापस स्कूल में जाकर संपन्न हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पंच प्राण की अवधारण को स्वीकार करने की शपथ भी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानी और वीरों को याद करते हुए उनका सम्मान करना है।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सक्षम से प्रांतीय सह सचिव पंकज तिवारी, विद्यालय प्रधानाध्यापिका निशा, सहायक अध्यापक भानु, सरिता, पंचायत सहायक घनश्याम, रोजगार सेवक मनोज कुमार, रोहिताश, ओम प्रकाश, सुरेंद्र, संतोष, ज्ञानी पाल व शकुंतला आदि मौजूद रहे। (संवाद)