फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ककोर-वैसुंधरा मार्ग बदहाल, परेशान राहगीर

Mon, 23 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-14-उखड़ा पड़ा वैसुंधरा मार्ग।संवाद
विज्ञापन
ककोर। ककोर से वैसुंधरा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल है। इससे ग्रामीणों के साथ गेल और एनटीपीसी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवागमन करना मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन


सड़क पर जगह-जगह गिट्टी उखड़ी हुई है और कंक्रीट के पैच उभर आए हैं। इससे वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई स्थानों पर सड़क की पटरी कट चुकी है। सड़क के एक ओर माइनर बह रही है और दूसरी तरफ खेत हैं। ऐसे में जरा सी चूक बड़ा हादसा करा सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क के कारण दोपहिया वाहन सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। रात के समय अंधेरा रहने और किसी प्रकार के रिफ्लेक्टर या चेतावनी बोर्ड न होने से खतरा और बढ़ जाता है। कई बार वाहन चालक असंतुलित होकर बंबे की ओर लुढ़कने से बाल-बाल बचे हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इस मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें