फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 1500 मीटर दौड़ में काजल ने जीता गोल्ड

Fri, 13 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-35- प्रशस्ति पत्र व मेडल के साथ खिलाड़ी व आयोजक। स्रोत:आयोजक - फोटो : कैसरगंज में अ​धिवक्ता संघ के चुनाव के ​लिए नामांकन पत्र दा​खिल करते प्रत्याशी।
विज्ञापन
दिबियापुर। उत्तर प्रदेश समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग स्पोर्ट्स फॉर स्कूल जनपद स्तरीय समेकित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार किया गया।
विज्ञापन

रामगढ़ स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के शिवाजी स्टेडियम में बच्चों ने दमखम दिखाया। 1500 मीटर दौड़ में काजल ने जीत दर्ज करते हुए गोल्ड पाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, कला, नृत्य, गायन में हिस्सा लिया। माध्यमिक में 100 मीटर, 200 मीटर, 1500 मीटर, गोला फेंक, भाला फेंक में अपना हुनर दिखाया।
प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक दीपक दुबे ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग 1500 दौड़ में काजल शाक्य ने पहला, गोमती ने दूसरा व पलक तीसरा स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में धीरज ने पहला, शिखर ने दूसरा व हर्षित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में बरौनाकलां की नव्या ने पहला, रामगढ़ की सोनी ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक भूपदीप सिंह, सत्य प्रकाश, पंकज पवन नायक, हीरालाल रहे। इस मौके पर सुनील कुमार, जितेंद्र पाल, अजेश कुमार, रावेंद्र कुमार, रजनीश, विवेक कटियार समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें