फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोशाला में डीएम को मिलीं अव्यवस्थाएं, सचिव को नोटिस

Fri, 13 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरौनाकलां में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां गोवंशों को दिए जा रहे चारे में हरा चारा न होने पर नाराजगी जताई। वहीं, गोशाला में साफ-सफाई न होने व गोवंशों के लिए पेयजल की व्यवस्था न होने पर सचिव राजू सेंगर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने गांव में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। जहां ग्रामीणों ने बताया कि इंटर कॉलेज के पीछे जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आमजन को आवागमन में असुविधा होती है। इसका डीएम ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने लेखपाल को निर्देश दिए कि जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराए जाने को लेकर ग्राम सभा की तरफ से प्रस्ताव भेजा जाए। नाली का समायोजन गांव के तालाब से किया जाए। रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा खूंटा लगाकर पशु के बांधने पर नाराजगी जताई। लेखपाल को निर्देश दिए गए कि नोटिस जारी करते हुए मार्ग से अतिक्रमण हटवाएं।
डीएम ने जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की जानकारी ली। स्कूल परिसर व भवनों को देखकर विद्यालय प्रबंध समिति से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव भेजे जाने की अपेक्षा जताई। ग्रामीणों ने सफाई कर्मी की तैनाती न होने की शिकायत भी की। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ श्रीकांत यादव, सीवीओ डॉ. विनय कुमार, प्रधान के प्रतिनिधि संजीव कुमार, नायब तहसीलदार राकेश कुमार, प्रबंधक अशोक कुमार दुबे, लेखपाल नागेश चतुर्वेदी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें