फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात से भरा थैला लेकर भागा उचक्का, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे में होमगंज बाजार में किराने की दुकान पर सामान खरीद रहे व्यक्ति का जेवर से भरा बैग बदमाश लेकर भाग गया। पुलिस ने सीटीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी उदय भान ने बताया कि उन्हें रुपयों की जरूरत है। जिसके कारण वह घर से जेवर लेकर सराफा बाजार में गिरवी रखने जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने एक दुकान से जेवरातों की सफाई कराई। रास्ते में होमगंज में एक किराने की दुकान पर वह सामान खरीदने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उनका बैग छीन लिया और भाग गया। घटना की जानकारी पीड़ित उदय भान ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस उचक्के की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें