फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-सलहज ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 15 Mar 2017 11:51 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
ट्रेन से कटे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटगांव फाटक के पास होली की रात जीजा-सलहज ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच के दौरान दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। औरैया जिले के अछल्दा निवासी धर्म अवतार (40) पुत्र जगदीश और माधुरी (28) पत्नी जयवीर सिंह पिछले कुछ समय से गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। धर्म अवतार पेशे से कैब चालक था, जबकि माधुरी एक गृहणी थी। पुलिस के अनुसार धर्म अवतार और माधुरी के बीच जीजा और सलहज का रिश्ता था।
विज्ञापन


दोनों ने सोमवार देर रात करीब 11 बजे कोटगांव फाटक के पास आउटर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। देर रात करीब 12 बजे वहां से निकलने वाले लोगों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोनों घर से झगड़ा होने के बाद निकले थे। यह भी बात सामने आई है कि दोनों के बीच पिछले कुछ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर दोनों के घरों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। नगर कोतवाली परशुराम का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

यदि कोई शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के शवों का एक भी अंग ट्रेन से नहीं कटा पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धर्म अवतार की मौत उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने से हुई है, जबकि माधुरी की मौत उसके सिर में चोट आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें