फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

Wed, 15 Mar 2017 12:09 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
घायल राजबहादुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार रात बाइक से कानपुर देहात स्थित अपने घर होली मनाने जा रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल हेलमेट नहीं पहने थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


रविवार रात एक बाइक पर दो लोग नहर किनारे स्थित दिबियापुर कंचौसी मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान बिझाई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों ही हालत गंभीर होने के कारण उनके नाम पता की जानकारी नहीं हो पा रही थी। दोनों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।

यहां पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजबहादुर पुत्र बाबूलाल निवासी बड़ागांव कानपुर देहात ट्रक ड्राइवर हैं। बेबर मैनपुरी में ट्रक खड़ा करने के बाद होली मनाने घर आ रहे थे। उन्हें लेने के लिए भतीजा मोहित कुमार पुत्र रूप सिंह गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें