फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान से नगदी समेत लाखों के जेवरात पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ऐरवाटिकटा गांव में सोमवार देर रात शातिरों ने ज्वैलर्स की एक दुकान से नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। मंगलवार को तड़के दुकान पहुंचने पर सराफ को घटना का पता चला। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सराफ से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा ऐरवाटिकटा निवासी श्याम किशोर स्वर्णकार की कस्बे में ऐरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर बालकराम ज्वैलर्स नाम से दुकान है। वह सोमवार की रात दुकान में बंद करके घर गए थे। मंगलवार को तड़के श्याम किशोर दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर में लगे ताले टूट मिले। वह भीतर शटर उठाकर भीतर पहुंचे, तो सामान इधर, उधर बिखरा पड़ा था। तिजोरी टूटी हुई थी। सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी। श्याम किशोर की दुकान में चोरी सूचना पाकर आसपास के व्यापारी और पुलिस पहुंच गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को हटाकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान दुकान का सिलिंडर और कुछ अन्य सामान कस्बा के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने खेत में ही चोरी के माल का बटवारा किया है। श्याम किशोर ने पुलिस को बताया कि दुकान से लगभग 15 लाख रुपये कीमत की नगदी व सोने-चांदी जेवरात व नगदी चोरी होने का अनुमान है। श्याम किशोरी ने चोरी की तहरीर दी है. लेकिन चोरी गए सामान और नगदी का ब्योरा नहीं दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। चोरों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें