बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुर चपोरा में शनिवार की रात चोरों ने एक स्कूल में तैनात रात्रि सुरक्षाकर्मी के घर की दीवार में सेंध लगाकर नकदी व जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
चोर घर में रखी राइफल व 20 कारतूस भी ले गए। सुबह वारदात की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस ने जांच की।
गांव निवासी फेरू सिंह यादव एक निजी स्कूल में सुरक्षा कर्मी हैं। शनिवार रात वह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी अनीता और पुत्रवधू पुष्पा कमरों में ताला लगाकर आंगन में सो रही थीं।
देर रात चोर ने मकान के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे अनीता दूध के लिए बर्तन लेने कमरे में गईं। वहां सामान बिखरा मिला और घर की दीवार में पीछे की तरफ सेंध लगी मिली।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी और बक्सों में रखी 35 हजार रुपये नकदी, लाखों रुपये कीमत के जेवर व घर में रखी राइफल व 20 कारतूस पार कर ले गए। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।