-अयाना थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी दिल्ली में रहकर काम कर रहा था। सूचना मिलने पर घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
अकबरपुर निवासी नन्हे खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में खिड़की-दरवाजे का काम करते हैं। गांव स्थित घर में ताला बंद था। 28 जुलाई को पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि सूचना पर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के साथ छानबीन की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।