फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गर्भपात कराकर घर से महिला को निकाला प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला को पीटने और गर्भपात करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों ने महिला को घर से निकाल दिया था। शहर के मोहल्ला आर्यनगर सुरान रोड निवासी रिया सक्सेना की शादी 30 अप्रैल 2023 को लखनऊ निवासी अंतरिक्ष कुमार सक्सेना के साथ हुई थी। शादी में छह लाख रुपये खर्च होने के बावजूद पति अंतरिक्ष, ससुर प्रमोद बाबू और सास उर्मिला देवी दो लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला का गर्भपात कराया इसके बाद 24 दिसंबर 2024 को पीटकर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें