फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री के जेवर और नकदी उड़ाए

Tue, 14 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ओरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला रोड बस स्टैंड से टेंपो से जा रहे यात्री का बैग फाड़कर टप्पेबाज ने जेवर और नकदी गायब कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


अहमदाबाद में नौकरी कर रहे सहायल थाना क्षेत्र के गांव बरियोरमऊ  निवासी पंकज कुमार पुत्र नंद किशोर घर जाने को शाम करीब चार बजे दिबियापुर में टेंपो पर सवार हुआ। बताया जाता है कि एक चालक ने उसे जबरदस्ती टेंपो में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक जब वह सौंथरा अड्डा पर उतरा तो देखा कि सीट के नीचे रखा बैग बीच से फटा है।
विज्ञापन


बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे कानों के बृजबाला, अंगुठियां तथा जंजीर और 10 हजार रुपये गायब थे। सौंथरा अड्डे पर उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सभी दिबियापुर आए और थाना पुलिस से शिकायत की। उपनिरीक्षक विनीत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस स्टाप पर आटो चालकों तथा स्थानीय लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


पीड़ित ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम उपनिरीक्षक विनीत उपाध्याय आरोपी चालक तथा पीड़ित को लेकर थाने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें