फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास

Sun, 12 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी बैठक में कार्यकर्ताओं के गांवों में विकास कार्य न होने पर भड़ास निकाली। बैठक में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराए जाने पर चर्चा की।
विज्ञापन



 
जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर लें। कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव में सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए।


बूथ स्तर पर सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा।  कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने वाहनों से हूटर तत्काल उतार दें। पार्टी के जो साथी झंडा लगाने को अधिकृत हैं, वहीं झंडा लगाएं।
विज्ञापन



 
जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गरीबों और असहायों के लिए हमेशा कार्य किया है। बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पार्टी का मुख्य अंग कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी की नीतियों व रीतियों का जन-जन तक पहुंचाएं और पीड़ितों की समस्याएं समझें।



बैठक में अवधेश भदौरिया, विनय यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, बैकुंट यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, ज्ञान सिंह पाल, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपू सिंह, कल्लू यादव, नन्हू यादव, कमलेश यादव, अंजली अवस्थी, कमरुननिशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें