फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुर्वा रावत को हराकर जीतू इलेवन विजेता

विज्ञापन
फोटो -1- मैच में प्रतिभाग करता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सहार। कस्बे के मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय परिसर में नन्ही पहल संस्था की ओर से आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार रात रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के मुख्य मैच में पूर्वा रावत और जीतू इलेवन की टीम आमने-सामने रहीं। जीतू इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुर्वा रावत को 17 रन से हरा दिया।

दस-दस ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पुर्वा रावत टीम ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। इसके बाद जीतू इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 82 रन बनाए। टीम की ओर से जीतू ने 26 रन, अमन ने 22 रन तथा बीनू ने 18 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुर्वा रावत की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। जीतू इलेवन के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पुर्वा रावत की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में केवल 65 रन ही बना सकी और मुकाबला 17 रन से हार गई।
पुर्वा रावत की ओर से जीतू ने दो, हिमाचल ने दो तथा अमन ने दो विकेट झटके। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जीतू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि अतुल यादव डीलर ने विजेता टीम को बधाई दी। कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें