फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बोरिंग कराने के फर्जीवाड़े में लघु सिंचाई विभाग का जेई निलंबित

Tue, 17 Feb 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लघु सिंचाई विभाग में तैनात अवर अभियंता (जेई) पंकज कुमार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

उन पर अछल्दा में तैनाती के दौरान विभागीय योजनाओं के माध्यम से कराई जाने वाली बोरिंग में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। निलंबन आदेश जारी होने के बाद अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं।
मामला करीब एक साल पुराना है। लघु सिंचाई विभाग द्वारा किसानों के खेत में सिंचाई के लिए बोरिंग कराई जाती है। यह बोरिंग पूरी तरह निशुल्क होती है। अछल्दा में एक शिकायत के बाद हुई जांच में बोरिंग में फर्जीवाड़ा सामने आया था।
विज्ञापन

इसमें बोरिंग करने में घपला किया गया था। प्राथमिक जांच के दौरान ही लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार को सहार स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी।
विज्ञापन

मामले में मुख्य अभियंता लघु सिंचाई लखनऊ ने अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है। साथ ही अंतिम जांच के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद जिम्मेदारों में खलबली मच गई है। जल्द ही जांच की आंच अन्य लोगों तक भी पहुंच सकती है। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अजय शुक्ला ने बताया कि अवर अभियंता को निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें