फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद ढहा अवैध कब्जा, पंचायत सचिवालय का भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो -06एयूआरपी-30-गांव बिझाई में अवैध कब्जा ढहाती जेसीबी मशीन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर । गांव बिझाई में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाई गई। इसके बाद उसी सरकारी जमीन पर पंचायत सचिवालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। मामले की शिकायत प्रधान ने पुलिस से की थी।
विज्ञापन

ब्लाक सहार के गांव बिझाई में लंबे समय से कुछ लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए थे। मंगलवार को गांव के प्रधान चरन सिंह ने थाना दिबियापुर में शिकायत की कि गाटा संख्या 625 पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए हैं। जबकि उस जमीन पर पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है।
इस पर बुधवार को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे ढहा दिए। ग्राम प्रधान चरन सिंह, लेखपाल सत्यवीर पाल, ग्राम विकास अधिकारी शिव कुमार दोहरे थाना दिबियापुर के उपनिरीक्षक कुलदीप राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवैध कच्चे कब्जे ढहाने के बाद ग्राम प्रधान चरन सिंह ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत सचिवालय के लिए भूमि पूजन भी किया। ग्राम प्रधान चरन सिंह का कहना है कि गांव सभा की लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर लोग अवैध कब्जे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें