फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पर निकली जेसीबी, अल्टीमेटम देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए गुरुवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में गुरुवार को जेसीबी ने ककराही पुलिया से फफूंद रोड तक दौड़ लगाई और फुटपाथ से कब्जे हटाए। अभियान को लेकर पूरे दिन बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान दुकानों व टीम के कर्मियों में मामूली नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कस्बे के प्रमुख सड़कों के फुटपाथ अवैध अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। बाजार में दुकानदार रोजाना अपनी दुकानों का सामान निकालकर फुटपाथ पर सजा देते हैं। इससे ग्राहकों को राह चलने में दुश्वारी होती है। साथ ही सड़क पर जाम भी लगता है। इसे देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने व्यापारियों को दो दिन में फुटपाथ खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। गुरुवार को नगर पंचायत के ईओ विनय कुमार पांडेय व कस्बा इंचार्ज नईम अहमद की अगुवाई में टीम जेसीबी के ककराही पुलिया पहुंची। जेसीबी को देख वहां के दुकानदारों में खलबली मच गई और लोग दुकान पर दुकानदारी को छोड़कर फुटपाथ पर फैले सामान को समेटने में जुट गए।
इसके बाद पंचायत की टीम ने ककराही पुलिया से फफूंद रोड तक, फफूंद रोड से थाना तक तथा स्टेशन रोड तक फुटपाथ खाली कराए। यही नहीं टीम ने फुटपाथ पर रखे सामान को भी जब्त करने की कार्रवाई की। सामान जब्ती के दौरान दुकानदारों व पंचायत टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। नगर पंचायत ने जब्त सामान को नगर पंचायत में जमा करवाया। कई दुकानदारों को नोटिस जारी कर जुर्माना भी लगाया गया। ईओ विनय पांडेय ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-
पिछले सप्ताह पूर्व सभासद एवं विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल ने नगर पंचायत ईओ एवं अध्यक्ष को नगर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके जरिए नाली तक स्थायी और अस्थायी कब्जे हटवाने की मांग की थी। अगर फिर कोई अतिक्रमणकारी दोबारा कब्जा करता है तो संबंधित से जुर्माने वसूली की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें