फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रहा एक नाबालिग किशोर बुधवार रात शराब पीकर अपनी नानी से झगड़ा करके घर से चला गया।
विज्ञापन

गुरुवार भोर उसका शव गांव से तीन किमी. दूर एक दूसरे गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर किशोर के परिजन भी पहुंच गए और कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल पर एक टूटा मोबाइल पड़ा मिला। किशोर की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
इटावा जनपद के लवेदी थाना क्षेत्र के गांव अस्तपुरा निवासी दलवीर सिंह का पुत्र गंभीर दोहरे (17) फफूंद क्षेत्र के गांव पसईपुर केशमपुर निवासी अपने नाना ध्रुवलाल के घर डेढ़ महीना पहले आया था। बुधवार रात नौ बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा और नानी जयदेवी से अपने घर जाने के लिए कहने लगा। रात में जाने से मना करने पर वह नानी से झगड़ कर घर से चला गया। गुरुवार सुबह केशमपुर से करीब तीन किमी. दूर गांव दसरौरा के बाहर रामकिशन के खेत में पेड़ से गेहूं के गठ्ठर बांधने वाली पन्नी के फंदे से ग्रामीणों ने गंभीर का शव लटकता देखा। पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

छोटे भाई प्रांशु ने बताया कि मां किरन देवी की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां के गुजर जाने के बाद वह और बड़ा भाई और बहन उपासना अक्सर नानी जय देवी के पास आकर रहते थे। भाई कक्षा 12 तक पढ़ा था। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

शव के पैर लग रहे थे जमीन पर
मृतक ने जिस पेड़ की डाल पर फंदा लगाया था वह डाल पेड़ के थुआ के करीब थी। गेहूं के गठ्ठर बांधने वाली पन्नी भी लंबी थी। मृतक का गला कसा हुआ था, लेकिन उसके पैर जमीन पर (पेड़ के थुआ ) मुड़े हुए थे। घटनास्थल पर मृतक की ननिहाल के लोग रो रहे थे। किसी की यह समझ में नहीं आ रहा था कि मृतक यहां तक कैसे पहुंचा। खास बात तो यह भी है, अगर गंभीर खड़ा भी रहता तो भी गला कसने की संभावना कम थी। यह दृश्य अपने आप में कई सवाल खड़े करने वाला है। हालांकि, पुलिस इस मामले में साक्ष्य संकलन के बाद ही कुछ स्पष्ट कर पाएगी।
विज्ञापन


मृतक नंगे पैर था, आसपास कोई जूता या चप्पल नहीं मिली
मृतक फंदे पर नंगे पैर लटका था। घटनास्थल के आसपास कोई जूता या चप्पल नहीं था। रास्ते से अनजान युवक नंगे पैर आखिर मेन रोड फफूंद बाबरपुर मार्ग छोड़कर अपने ननिहाल के गांव से करीब तीन किमी. दूर लिंक रोड पर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें