फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध मिट्टी खनन पर जेसीबी व ट्रैक्टर सीज

Thu, 24 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अधिकारियों से पूछताछ करते एसडीएम। - फोटो : अधिकारियों से पूछताछ करते एसडीएम।
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में खनन अधिकारी, राजस्व व पुलिस ने मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गांव पचदेवरा में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर खनन अधिकारी, राजस्व विभाग व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। टीम ने गाटा संख्या 76 व गाटा संख्या 187 झ में खनन करते पाया। दोनों स्थलों की रॉयल्टी/ अनुमति दिखाई गई, जांच में यह पाया गया कि गाटा संख्या 187 झ से संबंधित अनुमति की मिट्टी स्वीकृत भट्टे पर ही डाली जा रही थी। जबकि गाटा संख्या 76 की रॉयल्टी, अनुमति की मिट्टी स्वीकृत भट्टे पर न डालकर इटावा के गांव महेवा के पंचशील होटल के बगल में नवनिर्मित पेट्रोल पंप पर डाली जा रही थी।
इस मामले में टीम ने एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर को सीज किया तथा उक्त खनन अनुमति को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये जेसीबी मशीन सहित ट्रैक्टर को पुलिस के सुपुर्द किया। जिला खनन अधिकारी देश राज सिंह ने क्षेत्र में सक्रिय खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन परिवहन कर रहे जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हरिश्चंद्र ने बताया कि खनन की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई को गई हे, जिसमें एक ट्रैक्टर तथा जेसीबी को सीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें