जायंटस ग्रुप आफ औरैया के तत्वाधान में चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रमों की श्रृखंला में मंगलवार को संगठन की ओर से यातायात नियंत्रण पर कार्यशाला हुई। संगठन के पदाधिकारियों और स्काउट एंडं गाइड के रोवर्स रैंजरों ने शहर के यातायात की कमान संभाली और लोगों को नियम कायदे के साथ सड़क पर चलने के लिए जागरूक किया।
जायंटस ग्रुप आफ औरैया के अध्यक्ष भीमसेन सक्सेना, डा. सर्वेश आर्य, विनोद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रम के तहत सुभाष चौक चौराहे पर यातायात के कार्यशाला की शुरूआत की।
यातायात निरीक्षक हर गोविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यशाला में स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने प्रमुख चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन स्वामियों को संकेतों द्वारा यातायात के नियमों से परिचित कराया। कार्यशाला में चौराहे पर लगे यातायात संकेतों व सीटी के माध्यम से दिए निर्देशों पर गौर करने की नसीहत दी गई।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव अनूप सक्सेना, रोहित अग्रवाल, अरविंद गहोई, अनुज धनगर, स्काउट सलाहकार शिवप्रताप सिंह, एचएन अग्रवाल, आनंद पोरवाल, वेद गहोई, अनिल गुप्ता, अरविंद माधव, उमेश गुप्ता, अशोक कपूर, विशाल अग्रिहोत्री मौजूद रहे।