फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीईओ बनीं जानवी ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Sat, 27 Sep 2025 07:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26 एयूआरपी 02 रैली को हरी झंडी दिखाती नामित बीईओ छात्र जाह्नवी। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
अजीतमल। मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें जिम्मेदार पदों पर बैठाकर कामकाज का तरीका समझाया जा रहा है। इसी क्रम में कंपोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा जाह्नवी को एक दिन का बीईओ बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को भी रवाना किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ प्रवीन कुमार की मौजूदगी में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए छात्रा जानवी को बीईओ बनाकर कार्यालय में बैठाया गया। उसने कार्यालय आए लोगों की समस्याओं को सुना। छात्रा का यह अनुभव उसके लिए प्रेरणा बना। इससे उसकी सहपाठी बालिकाओं के लिए भी यह प्रेरक संदेश रहा। बाद में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई।
रैली में बच्चों के साथ कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौजूद रहे। बीईओ ने बताया कि यह पहल छात्राओं को नेतृत्व का अवसर देने व महिला शिक्षा के महत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। इस मौके पर मयंक, अमन कुमार, राघवेंद्र राजपूत, जितेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र कुशवाहा, रवि सिंह, विशाल कुमार, महेंद्र कुशवाहा, शिवम वर्मा, शशांक कुमार, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र अग्निहोत्री, कमल सिंह व आदित्य कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें