फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ का शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते अपर पुलिस अधीक्षक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। सराफ की हत्या के बाद रविवार को शव गांव बरौआ पहुंचा तो पुलिस ने अंतिम संस्कार की बात कही। इस पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने गांव के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। भड़की भीड़ को समझाने में पुलिस को तीन घंटे लग गए। कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
विज्ञापन

बरौआ निवासी सराफ तेज सिंह कुशवाहा की शनिवार की देरशाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और जेवरों भरा थैला लूट ले गए थे। रविवार सुबह सराफ का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों और परिजनों में हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। आक्रोशित भीड़ शव लेकर फफूंद-औरैया मार्ग जाम करने जा रही थी लेकिन सूचना पर पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया।
जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह, एसडीएम सदर रमेश यादव, एसडीएम अजीतमल, सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, परिवार की सुरक्षा और शीघ्र हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एक हमलावर को पकड़े जाने की बात पर परिजन मान गए। मृतक की मां शिववाती, पिता विशंभर दयाल, पत्नी सुनीता, बेटी दीक्षा और प्रिंसी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

बैग में थे 10 लाख के जेवर और नगदी
मृतक सराफ के पुत्र अभय ने बताया कि लाल कलर की बाइक पर बैठे तीन नकाबपोशों ने सामने से बाइक लगाकर उनकी बाइक को रोका और पिता का हाथ पकड़कर बाइक समेत गिरा दिया। पिता के साथ ही वह भी सड़क पर गिर पड़े। लुटेरों ने पिता से जेवरों भरा बैग छीनकर गोली मारने की धमकी दी। वह लोग खेत में छिप गए। इसके बाद लुटेरों ने उसके पिता को गोली मार दी। बताया कि बैग में लगभग दस लाख के जेवर और नगदी थी।
मृतक के पिता विशंभर दयाल कुशवाहा ने बताया कि जानकारी पर वह फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उनका घायल पुत्र तड़प रहा था। पौत्र ने पुलिस को फोन मिलाया, लेकिन काफी देर तक नंबर नहीं लगा। फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई तो ऑटो से पुत्र को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती।
आज बंद रहेगा सराफा बाजार
औरैया। सराफा कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में 15 फरवरी को शहर का सराफा बाजार बंद रहेगा। रविवार दोपहर हुई बैठक के बाद सराफा कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश वर्मा व महामंत्री कांत कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ढिलाई के कारण शहर में अपराधियों का बोलबाला है।
व्यापारी असुरक्षित हैं। पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे सराफा कारोबारी बहुत सहमे हैं। व्यापारी नेताओं ने पुलिस से हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान उमेश चौधरी, रामअवतार वर्मा, रामशंकर वर्मा, गोविंद, देवेंद्र, सतीश वर्मा, हीरा वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें