फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अछल्दा क्रॉसिंग पर जाम, पांच मिनट खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस

Tue, 16 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6- रेलवे फाटक के पास लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : सीमा संयोजकता बैठक के दौरान मौजूद दोनो देशाें के अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह रेलवे फाटक देर से खुलने से जाम लग गया। इस दौरान मरीज लेने जा रही एंबुलेंस जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

इसी बीच दोबारा फाटक बंद न होने से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस को आउटर पर पांच मिनट तक रोका गया। मंगलवार सुबह 10 बजकर चार मिनट पर रेलवे फाटक बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक फाटक नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
लगभग 25 मिनट बाद 10:29 बजे फाटक खोला गया। ऐसे में बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। इससे बड़े वाहन अपनी जगह से भी नहीं हिल सके और जाम से पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक पर वाहन होने से दोबारा फाटक बंद न होने से कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस को पांच मिनट तक आउटर के सिग्नल पर रोकना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने 10:35 बजे फाटक बंद कराया, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। कंचौसी स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रैक क्लियर न होने से राजधानी एक्सप्रेस को सिग्नल नहीं मिल सका था। ट्रैक क्लियर होने पर उसे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें