फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जालौन के विकास ने अभय को हराया, पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत अटसू की ओर से अटसू महोत्सव में दो दिवसीय दंगल का आयोजन हुआ। पहले दिन पहलवानों ने दांव पेच देखने लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय ने फीता काटकर व पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने की। दंगल में समीर और नितिन के बीच कुश्ती हुई। इसमें नितिन ने जीत हासिल की। इसी क्रम में गोलू बडेरा ने रितिक रसूलपुर को पटकनी देकर जीत दर्ज कराई।
विकास धराना जालौन ने अभय को हराकर जीत हासिल की। रवि अजीतमल ने अन्ना छछूंद को हराकर जीत दर्ज कराई। सागर अछल्दा ने मुन्ना इटावा, सकील इटावा ने सकील इटेली को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिलेश चक, प्रभाकर, विकास कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, संदीप मल्होत्रा, शिवम कुशवाहा, दीपचंद, जितेंद्र शुक्ला, हरिओम राजपूत, सौरभ राजपूत, सौरभ, कप्तान राजपूत, चच्चू सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें