जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति ...जैसे भजन इस समय दिबियापुर नगर में सजे गणेश महोत्सव के पंडालों में सुबह- शाम बजते दिखाई दे रहे हैं।
देर शाम के समय अधिकांश पंडालों में होने वाली आरती में श्रद्धालु खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस समय गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। गेल गांव स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर में विभिन्न भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन लोगों में भक्ति का संचार कर रहा है, यहां प्रतिदिन सुबह शाम होने वाले धर्मानुष्ठान में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
इसी प्रकार दिबियापुर नगर के दुर्गा टाकीज गली में सजी भगवान श्री गणेश की भव्य मूर्ति के समक्ष श्रद्धालु आस्था और विश्वास से पहुंच रहे हैं। बहेरे वाली पुलिया पर भी भगवान श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।