फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी- सारी रात मैं करूं जगराता...

Mon, 21 Sep 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार होमगंज में शनिवार रात्रि को गणपति बप्पा का भव्य दरबार सजाया गया और जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की झांकियां को दिखाया गया। कलाकारों ने गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


 
गणेश महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को गणपति बप्पा के नाम पर जगराता  किया गया। दूरदराज से आए कलाकारों ने गणपति बप्पा के गीत प्रस्तुत कर श्रद्घालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

गणपति बप्पा मोरिया...,  ए गणेश के बप्पा... आदि गीतों में श्रद्घालु झूमते नजर आए। संयोजक हरिश्चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि भगवान गणेश देवो के प्रथम देव हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने के लिए विभिन्न प्रकार की झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में रामजी, भरत, मोहन, मुकेश, हनुमान कोकरे,  अक्षय तिवारी, उमेश अवस्थी, श्याम जी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें