फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भोले भंडारी तूने नैय्या सबकी तारी

Mon, 01 Aug 2016 11:49 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
भगवान कालेश्वर की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह के दूसरे सोमवार पर देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस मौके पर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा कर दूध, जल से अभिषेक कराया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शेरगढ़घाट स्थित यमुना नदी में डुबकी लगाई। वहीं मंदिर परिसर में लगे विशाल मेले में श्रद्धालुओं ने जरूरतों का सामान खरीदा। सुरक्षा के लिए मेले में पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम थे। साथ ही मेले में फायर बिग्रेड भी तैनात रही।
विज्ञापन


देवकली मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार पर जालौन, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज आदि जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। पुरुष व महिलाओं की अलग-अलग लाइन से मंदिर में प्रवेश कराया गया। वहीं मंदिर परिसर में महिला पुलिस व स्काउट के रोवर्स व रेंजर्स ने पूरी व्यवस्था संभाली। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति के साथ भगवान कालेश्वर की पूजा की। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शेरगढ़घाट स्थित यमुना नदी में डुबकी लगाई। साथ ही यमुना के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर आए श्रद्धालुओं ने परिसर में लगे विशाल मेले से अपनी दैनिक जरूरतों की खरीदारी की। इसको लेकर दुकानों पर भीड़ लगी रही। पिछले सोमवार की अपेक्षा इस सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण पीएसी के जवानों व फायर बिग्रेड की तैनाती की गई। परिसर में लगे झूलों का श्रद्धालुओं व बच्चों ने आनंद लिया।

सीओ सिटी रमेश सिंह व इंस्पेक्टर सदर कोतवाली सुधाकर मिश्रा, तहसीलदार रामनयन ने जायजा लिया। वहीं मंदिर परिसर के अंदर महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया मुस्तैद रहीं। मंदिर परिसर के अंदर गड़बड़ी न हो इसके लिए पुरुष व महिलाओं को अलग-अलग गेट से शिवलिंग के दर्शन कराए गए। मंदिर में सुबह से शाम तक आने वाले श्रद्धालुओं के कारण पुलिस की नजर रही, जबकि स्काउट एवं गाइड्स औरैया की ओर से जिला कमिश्नर स्काउट कृष्ण मोहन उपाध्याय के निर्देशन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट शिव प्रताप सेंगर के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री ओपन रोवर क्यू, रानी लक्ष्मी बाइक ओपन रेंजर टीम एवं तिलक महाविद्यालय की रोवर क्यू एवं रेंजर टीम ने संयुक्त रूप से मंदिर में श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन करने में सहयोग किया। जिसमें रेंजर लीडर सुनीता प्रजापति, रेंजर पूजा मिश्रा, भानुप्रिया पाल, सोना मिश्रा, आरती पाल, मानसी गौतम, कल्पना, ज्योति भारती, पूनम पाल, रोवर ललित शर्मा, सोहन शर्मा, सुरजीत, अभिषेक, ज्ञानेंद्र पांडेय, सुखसागर त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष ब्रह्म कुमार पांडेय, सहायक जिला सचिव मनीष मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें