फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहर पुल रहा जाम, जूझते रहे वाहन सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहालग के कारण शुक्रवार दोपहर एक बार फिर दिबियापुर के नहर पुल पर वाहन सवार घंटों जाम से जूझे। इस दौरान वाहन सवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार की शाम भी नहर पुल पर राहगीर घंटों जाम से जूझे थे।
विज्ञापन

विलरायां-पनवाड़ा राजमार्ग स्थित औरैया कन्नौज मार्ग पर स्थित नहर पुल पर अक्सर जाम लगता है। इसका कारण नहर पुल एवं आसपास संकरा रास्ता होना है। शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अचानक नहर पुल पर भीषण जाम लग गया। नहर पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने लगभग दो बजे जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर पुल पर संकरा रास्ता है। ऊपर से नहर किनारे स्थित सैफई-रूरा लिंक मार्ग से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सैफई-रूरा लिंक मार्ग से गुजरने वाले वाहन दिबियापुर में नहर पुल पर बने चौराहे से होते हुए गुजरते हैं। कई बार चौराहे पर जाम के कारण भी औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें