फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुढ़वा मंगल आज, मंदिरों और घरों में गूंजेगा मंगल भवन, अमंगल हारी...

Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -51- पढ़ीन गांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले में भादों मास के अंतिम मंगलवार का पर्व बुढ़वा मंगल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुढ़वा मंगल को लेकर एक दिन पूर्व से ही सभी हनुमान मंदिरों और घरों में श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ चल रहे हैं, इससे मंगल भवन अमंगल हारी... की चौपाइयां गूंजेंगी।
विज्ञापन

हनुमान मंदिरों में रंग-रोगन और झालरों व फूल-मालाओं से सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। गर्भगृह में हनुमानजी का विशेष सिंदूर शृंगार किया गया। शहर के प्रमुख संकट मोचन मंदिर, महावीर गंज स्थित बड़े हनुमान मंदिर, रुहाई मोहाल स्थित संकट हरण मंदिर, पढ़ीन स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और दिबियापुर के सेहुद मंदिर में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
शाम राम दरबार, लंका दहन और संजीवनी पर्वत की मनोहारी झांकियां सजाई जाएंगी। इसके भजन-कीर्तन और महाआरती के बाद भंडारों का आयोजन होगा। श्री वीर विजय हनुमान मंदिर हनुमान तिराहा इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के समीप अखण्ड रामायण पाठ शुरू हो गया है। इस मौके पर महंत विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडितजी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, आनंद दीक्षित आदि उपस्थित रहे। गढ़ैया सेवा समिति द्वारा मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर झांकी सजाई जा रही रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर में मंगल को जन्मे, मंगल ही करते... की गूंज के बीच हनुमान भक्त बाबा के दर्शन करेंगे। दिबियापुर के प्रसिद्ध सेहुद मंदिर में विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिसके लिए विशाल मेले का आयोजन किया गया है। थाने के क्राइम निरीक्षक राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सेहुद मंदिर के महंत राम प्रिय दास महाराज और व्यवस्थापक उमेश पालीवाल ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी हैं।

200 साल पुराना है सेहुद का पंचमुखी हनुमान मंदिर
दिबियापुर। सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के महंत बाबा रामप्रियदास बालयोगी महाराज ने बताया कि लगभग 200 वर्ष पूर्व सेहुद निवासी अयोध्या प्रसाद दीक्षित ने भगवान शंकर और हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना कराई थी। बाद में बाबा शत्रुघ्नदास महाराज मंदिर की सेवा में जुड़े और अपनी अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा भी मंदिर निर्माण में लगा दिया। लोगों के अनुसार मार्ग पर बसें पलटने के बावजूद यात्रियों को चोट न लगना और मूर्ति से जल रिसना जैसे चमत्कार यहां देखे गए हैं। (संवाद)


रठगांव हनुमानगढ़ी में 23 को होगा जादू का शो
बिधूना। रठगांव के नकेड़ी पुलिया स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में बुढ़वा मंगल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और मेले का आयोजन किया जा रहा है। बुढ़वा मंगल के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही 23 सितंबर को दिनेश जादूगर द्वारा जादू की झांकियों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। (संवाद)

बुढ़वा मंगल से पहले निकली हनुमान-गणेश की शोभायात्रा
फफूंद। बुढ़वा मंगल से एक दिन पहले सोमवार को कस्बे में भगवान हनुमान, गणेश और राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महावीर धाम से शुरू हुई शोभायात्रा को हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा ने आरती उतारकर रवाना किया। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर धाम पहुंचकर संपन्न हुई। सिटी मोंटेसरी स्कूल बाईपास रोड की ओर से सजाई गई हनुमान, गणेश और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। (संवाद)

फोटो -51- पढ़ीन गांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर। संवाद

फोटो -51- पढ़ीन गांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर। संवाद

फोटो -51- पढ़ीन गांव स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें