फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्हर में दो सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत में कल्याणकारी योजनाओं व निर्माण कार्यों में धांधली की शिकायत पर डीएम ने दो सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित कर एक सप्ताह में जांच सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पन्हर के ग्रामीणों ने पिछले दिनों डीएम अभिषेक सिंह मीणा को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, सोलर लाइट व निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली की और हलफनामा युक्त शिकायती पत्र दिया था। जिस पर डीएम ने एआर कोआपरेटिव व ग्रामीण अभियंत्रण के सहायक अभियंता को प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में जांच करने के निर्देश दिए हैं। एआर कोआपरेटिव कमलकांत मिश्रा ने कहा कि बीडीओ सुप्रिया मिश्रा को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत पन्हर में आवंटित किए गए प्रधानमंत्री, आवास, सोलर लाइट व निर्माण कार्यों से संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख मिलने के बाद शिकायतकर्ता ग्रामीणों से शिकायत संबंधित साक्ष्य व बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद गांव का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें