फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निजी अस्पताल में प्रसव कराने के मामले में जांच टीम गठित

Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। आशा कार्यकर्ता द्वारा प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के लिए महिला को भर्ती कराने के मामले में जांच टीम गठित हो गई है। बिधूना सीएचसी अधीक्षक ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाकर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि बराहार के अशोक कुमार द्वारा आशा कार्यकर्ता पर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्रवधू सुमन को आशा कार्यकर्ता ने बिधूना के भरथना रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सरकारी अस्पताल में भर्ती न करा कर निजी अस्पताल में मरीज को ले जाने के मामले में दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच टीम में सहायक शोध अधिकारी शिवम पाल व डीसीपीएम अनुपम अवस्थी को रखा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें