फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी-04- बाबरपुर में एक मकान पर पहुंच जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बाबरपुर कस्बे में एक झोलाछाप के यहां आशा की देखरेख में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को आशा व झोलाछाप का पता लगाने के लिए एक टीम बाबरपुर पहुंची। टीम को मौके पर कोई नहीं मिला है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की तहरीर पर अजीतमल में रिपोर्ट दर्ज कर आशा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के नगला चुन्नी पाली खुर्द निवासी विजय कुमार सिंह एचडीएफसी में नौकरी करते है। उनकी पत्नी अंजली सिंह (32) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन व रिश्तेदार बाबरपुर स्थित एक झोलाछाप के पास लाए थे। विजय का आरोप है कि यहां आशा के माध्यम से झोलाछाप ने उसकी पत्नी का प्रसव गलत तरह से कराया। जिसके कुछ देर बाद नवजात और पत्नी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर गुरुवार सुबह सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने सीएचसी अजीतमल के प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार की एक टीम बाबरपुर भेजी। जहां पर संदेह के आधार पर टीम ने एक घर पर पहुंच कर पूछताछ की। इसके अलावा विजय ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जो पता बताया था, वहां पर ताला लटकता मिला। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की तहरीर पर अजीतमल में रिपोर्ट दर्ज कर आशा की तलाश की जा रही है। इसके अलावा जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें