फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंतरराज्जीय वाहन गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर/ ककोर। वाहन चोरी करके उन्हें काटकर बेचने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के एक सदस्य को दिबियापुर से चोरी हुई कार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर फिरोजाबाद के एक बाड़े में खड़ीं दो कारें एवं दो कारों की कटी बाडी एवं पुर्जे बरामद हुए हैं। गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन


ककोर मुख्यालय पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन पहले दिबियापुर और सहार से दो अलग-अलग कारें चोरी हुईं थीं। कारों की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। 23 मार्च की रात में बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर अरिंद नदी पुल के पास दिबियापुर से चोरी गई कार के साथ मैनपुरी जिले में घिरोर की नई बस्ती फर्राज मोहल्ला निवासी मुजाहिद को टीम ने दबोच लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
मुजाहिद की निशानदेही पर नई आबादी नगला पीपरिया शांति रोड फिरोजाबाद स्थित एक बाड़े के बाहर खड़ीं दो चोरी की कारें बरामद की। कारों के कटे हुए हिस्से व पुर्जे पड़े मिले। एक बरामद टाटा सफारी कार, कन्नौज जिले के तिर्वा से चोरी हुई थी। जबकि दूसरी कार ह्युन्डई सेंट्रो कार दो जनवरी को हरियाणा के फरीदाबाद से चोरी की गई थी। यहां से पुलिस ने दो कारों के कटे पुर्जे एवं बाडी भी बरामद की। इनमें से एक टाटा इंडिका कार बृहस्पतिवार की रात सहार से चोरी हुई थी। जबकि दूसरी कटी मिली महिंद्रा बोलेरो कार बेला थाने के सामने से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

बताया कि वाहन चोरी से लेकर उन्हें ठिकाने लगाने में तीन चोर, तीन कबाड़ी और एक महिला काम करती थी। सभी की तलाश में पुलिस टीमें दबिशें दे रहीं हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।








वाहन चोर की पत्नी रखती थी हिसाब-किताब

दिबियापुर। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए मुजाहिद ने पूरी घटना का खुलासा किया। बताया कि वह अपने साथियों सैफ अली निवासी गुलाब हैदर हास्पिटल के पास थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, कामरान निवासी थाना के पीछे नई बस्ती फर्राज मोहल्ला थाना घिरोर जनपद मैनपुरी के साथ मिलकर चुराता है। उनके साथी चोर कामरान की पत्नी शबीना चोरी की गाड़ियाें को बिकवाने कटवाने में मदद करती है।
कबाड़ी का काम करने वाले हसीन निवासी स्टार पैलेस के पास 30 फुटा रोड थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, आसिफ व उसका पिता आफाक खान निवासी मुली वाला खेत कश्मीरी गेट नगला बरी, रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद चोरी की गई गाड़ियों को ठिकाने लगाते हैं। चोरी की गाड़ियों को काटने के लिए शांति रोड, जिला फिरोजाबाद में इन तीनों ने एक प्लाट किराये पर लिया है।






तीन जिलों की पुलिस को देते रहे चकमा

दिबियापुर। वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने औरैया के दिबियापुर और सहार से एक ही रात में दो कारें चोरी करके उन्हें औरैया और इटावा की सीमा पार करके फिरोजाबाद तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही लंबे समय से फिरोजाबाद में वाहनों को काटकर उन्हें ठिकाने लगाने का काम चल रहा था। इसकी फिरोजाबाद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस चोरों के ठिकाने तक तब पहुंच पाई, जब गिरोह का एक सदस्य औरैया में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें