फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सराफ दुकानदार का इकलौता पुत्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। क्रिकेट खेलने गया सराफा दुकानदार का पुत्र लापता हो गया। पुलिस ने लापता बालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उमरैन कस्बा निवासी शकील अहमद की किशनी रोड पर सराफ की दुकान है। शकील ने बताया कि उसका 12 वर्षीय इकलौता पुत्र सुब्हान शनिवार दोपहर घर से एमएस इंटर कालेज के पीछे मैदान पर क्रिकेट खेलने गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रात लगभग नौ बजे थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साथ खेलने वाले लड़कों से पूछताछ की। जिस पर लड़कों ने बताया कि मैच खेलने के दौरान सुब्हान को मोहल्ले का ही एक लड़का अपने साथ ले गया था। पड़ोसी लड़के ने सुब्हान को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया।
थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि लापता किशोर का पता लगाने के लिए पुलिस टीम रवाना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें