फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासे के लिए कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आरुषि हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। पुलिस ने फिर इस मामले में पड़ताल तेज की है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

क्योंटरा गांव निवासी गोविंद बाबू दोहरे की सात वर्षीय पुत्री आरुषि 13 नवंबर को दीवाली की रात घर से लापता हो गई थी। घटना के छह दिन बाद उसका शव पुलिस ने कानपुर देहात के गांव शिवरा के जंगल से बरामद किया था। पुलिस लगातार घटना के खुलासे के लिए जोर लगा रही है। बावजूद इसके एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं कर सका है। इधर, एसपी अभिषेक वर्मा ने इस घटना के खुलासे को लेकर एसओजी टीम को विशेष निर्देश जारी किए हैं। एसपी के आदेश के बाद एसओजी टीम ने सक्रियता तेज कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक इसमें पुलिस ने क्योंटरा के अलावा आसपास के गांव के कई संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है। जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। यही नहीं पुलिस के हाथ कुछ ऐसे तथ्य भी लगे हैं, जिनसे घटना का जल्द खुलासा होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें