कंचौसी(औरैया)। कस्बे में इंटरनेट सेवा एक सप्ताह से ठप पड़ी है। इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों के कामकाज और डाकघर के सारे काम भी बंद हो गए है। इस कारण जमा निकासी वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जनसेवा केंद्र आदि बंद है।
पिछले सप्ताह कस्बे की इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी। इसके बाद से अभी तक विभाग अधिकारियों ने इंटरनेट सेवा बहाल नही कर पाई है। इसके कारण डाकघर में भी कोई काम नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता और एजेंट निराश होकर वापस लौट आते है। इसके अलावा कस्बे के कैफे व जनसेवा केंद्रों पर भी काम बंद पड़ा है। साइबर कैफे संचालक अमित पोरवाल, सौरभ, टोनू यादव व स्नेह कुमार ने बताया कि वह लोग लगातार अधिकारियों से नेट सेवा बहाल करने की मांग कर रहे है।
इसके बाबजूद भी सेवा बहाल नही हो पा रही है। उपभोक्ताओं ने विभाग को चेतावनी दी है कि अब अगर ऐसी ही हालत रही तो वह लोग कनेक्शन कटवाकर दूसरे विकल्प तलाशने को मजबूर होंगे।