फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब प्रेम की गजब कहानी: लड़की को लड़की से हुआ प्यार, घर छोड़कर भाग गईं युवतियां, अब इस जिद पर अड़ीं

Mon, 21 Jun 2021 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले में दो युवतियों की गहरी दोस्ती प्यार में बदल गयी। जिसके बाद दोनों घर से भाग गईं। युवतियां शादी की जिद पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवतियों की गहरी दोस्ती प्यार में बदल गयी। 14 जून की रात दोनों युवतियां साथ जीने मरने की कसम खाते हुए घर से निकलकर दिल्ली जा पहुंची। परिजनों ने युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर घर से भागने का कारण पूछा तो उनका जवाब सुनकर सभी सन्न रह गए। दोनों शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। बताते चलें कि 14 जून की रात 12 बजे के करीब दोनों युवतियां घर से चली गईं थीं। दोनों के परिजनों ने सहायल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस पर पुलिस ने खोजते हुए दिल्ली के ओखला बिहार इलाके से दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया लेकिन दोनों युवतियां एक दूसरे के साथ शादी कर एक साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। युवतियों को परिजनों ने काफी समझाया लेकिन दोनों राजी नहीं हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें