फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ठगी करने का अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24-साइबर ठगी का आरोपी ओमजी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
औरैया। सस्ती और लुभावनी पर्यटन यात्राओं का झांसा देकर लोगों को चूना लगाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय ठग को औरैया की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके पास से पुलिस ने 119400 रुपये, एप्पल और डेल कंपनी के दो लैपटॉप, 10 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। युवक फेसबुक पर वी वांट ट्रिप नाम से पेज बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
एएसपी आलोक मिश्रा ने सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सोमवार रात साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, एसआई हेमंत चौधरी, मुख्य आरक्षी अनुराग मिश्रा गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के पास एक साइबर अपराधी के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मंगलवार तड़के तीन बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चौकी सांफर के गांव निवासी प्रवेद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी बताया।
पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह पहले एक ट्रैवेल्स कंपनी में काम करता था, वहां उसने पर्यटन बिजनेस के बारीकियां सीखीं। इसके बाद उसने फेसबुक पर अपना पेज बनाया। वह आकर्षक ऑफर्स डालकर लोगों को लुभाता और जब कोई उससे संपर्क करता तो वह बुकिंग के नाम पर अपने खातों में मोटी रकम जमा करा लेता था।

देश के कई राज्यों में फैला था जाल
इस शातिर ठग ने केवल यूपी ही नहीं, बल्कि गुजरात, तेलंगाना, दिल्ली और मुंबई के लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। एनसीआरपी पोर्टल पर इसके खिलाफ कई राज्यों से शिकायतें दर्ज थीं। गुजरात, मुंबई, दिल्ली व तेलंगाना में मामले में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


साइबर ठगी होने पर तुरंत करें कॉल
एसपी अभिषेक भारती ने लोगों से कहा कि आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो गोल्डन ऑवर (एक घंटे के भीतर) तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क की मदद भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें