फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमू ट्रेनों के विस्तारीकरण के लिए एनसीआर महाप्रबंधक को दिए निर्देश

विज्ञापन
मेमो ट्रेनों के विस्तारीकरण के लिए एनसीआर महाप्रबंधक को निर्देश देते एससी आयोग चेयरमैन व सांसद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अनुसूचित आयोग के चेयरमैन एवं सांसद इटावा डॉ. रामशंकर कठेरिया आगरा-इटावा मेमू को फफूंद तक एवं फफूंद-कानपुर मेमो को इटावा तक विस्तारीकरण कराने को तेजी के साथ प्रयासरत हैं। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली स्थित एससी आयोग में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों को बुलाकर ट्रेनों के जल्द विस्तारीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद इटावा डॉ. रामशंकर कठेरिया पिछले कई महीनों से 64589 कानपुर-फफूंद मेमू को इटावा से एवं 64160 आगरा-इटावा मेमू को फफूंद से चलवाए जाने के लिए प्रयासरत हैं। पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने इस विस्तारीकरण को स्वीकृति दे दी थी।
इसके बाद रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने एक पत्र प्रमुख कार्यकारी निदेशक रेलवे बोर्ड को भेजकर दोनों ट्रेनों के विस्तारीकरण के लिए कहा था। शुक्रवार को सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने रेलवे के महाप्रबंधक को अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली में बुलाकर दोनों ट्रेनों के विस्तारीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों ट्रेनों का विस्तारीकरण जल्द हो जाएगा। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल ने बताया कि रेल अधिकारियों ने आगरा इटावा मेमू को फफूंद तक आधी रात में पहुंचने एवं कानपुर फफूंद मेमू के भी आधी रात में इटावा पहुंचने की बात कही थी।
रेल अधिकारी ट्रेनों के आधी रात में पहुंचने के कारण परेशानी होने की आशंका जताते हुए ट्रेनों के विस्तारीकरण के लिए हिचकिचा रहे थे। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे को बुलाकर बता दिया गया है कि कि दोनों मेमो ट्रेनों के विस्तारीकरण से यात्रियों को काफी सहूलियतें मिलेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें