फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव लुखरपुरा में छेड़छाड़ के मामले में समझौता न करने पर दबंगों ने युवक को गोली मार दी थी। घायल युवक की शनिवार को सैफई में मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अंशुल कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी लुखड़पुरा ने बताया कि उसका भाई गौरव कुमार (20) शुक्रवार को घर पर था। तभी बबलू, गंभीर सिंह, श्याम सिंह, अनीता व मनोज कुमार घर पर आकर गालीगलौज व मारपीट करने लगे। उन्होंने श्याम सिंह के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध पर गौरव को गोली मार दी थी।
चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार शाम गौरव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार की एक महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा वापस न लेने पर वारदात की गई है। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन

गलत फंसाने का आरोप लगाया
दिबियापुर (औरैया)। लुखरपुरा में गोली कांड में हुई मौत के मामले में गांव के लोगों ने कुछ लोगों को गलत फंसाने का आरोप लगाया। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जिन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है वह घटना के समय गांव में नहीं थे। इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार वर्मा ने कुछ ग्रामीणों ने बयान भी दर्ज किए। आश्वस्त किया निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें