विजेता निर्दलीय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते एसडीएम सदर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर निकाय चुनाव का आखिरकार शुक्रवार को परिणाम आ ही गई। औरैया नगर पालिका अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी को कुल 15223 वोट मिले। जबकि दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी को 8511 मत मिले हैं। वहीं, बीएसपी प्रत्याशी को 4463 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी ने विरोधियों को मात देते हुए 6712 मतों से विजयी हासिल की। भाजपा, सपा, बसपा, आप एवं कांग्रेस पार्टी समेत 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शहर के तिलक इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियां मेजों तक पहुंचाई गई। पहले चरण मेें निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी को 3478 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी को 2280 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी चित्रा वर्मा को पहले चक्र में 1107 वोट मिले। दूसरे चक्र में भी निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री देवी को 3671 वोट के साथ बढ़त में रही। जबकि रानी देवी को 1666 व बीएसपी की चित्रा वर्मा को 985 वोट से ही संतुष्ट होना पड़ा। छह चरणों की हुई मतगणना में निर्दलीय गायत्री देवी का ही पलड़ा भारी रहा।
जैसे-जैसे अगले चक्रों के रुझान आते गए वैसे-वैसे विरोधी प्रत्याशियों के चेहरे से पसीना निकलता दिखा। छह चक्रों की मतगणना संपन्न होने के बाद गायत्री देवी को कुल 15223 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी को 8511 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी चित्रा वर्मा को 4463 वोट मिले। भाजपा, सपा, बीएसपी, कांग्रेस व आप समेत 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए गायत्री देवी के विजयी होने के बाद आरओ एसडीएम सदर अमित कुमार राठौर ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। मतगणना केंद्र के बाहर निकलते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी गायत्री देवी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर व समाजसेवी लालजी शुक्ला का फूल-माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।