फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रा से हुआ दो सभासदों का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में इस बार दो वार्डों में सभासदों का फैसला लकी ड्रा से हुआ। शहर के वार्ड नंबर 11 व 15 नंबर वार्डों में प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार दोनों ही वार्डों में लकी ड्रा से प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला किया गया। इसमें विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों में नोकझाेंक भी हुई और प्रशासन को दरवाजा बंद करके लकी ड्रा कराना पड़ा।

चुनाव आयोग की गाइड लाइन है कि जब किसी दो प्रत्याशियों को बराबरी के मत मिले हो तो उनका फैसला लकी ड्रा से कराया जाए। इसी नियम के तहत नगर में भी दो सभासद बने। इसमें वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी शिवा सोनी को निर्दलीय प्रत्याशी से मोतीलाल के बराबर 398 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पहले भाजपा प्रत्याशी एक मत से हार गए थे, लेकिन रिकांउटिंग में उन्हें एक मत मिल गया। इसके बाद लकी ड्रा कराया गया। इसमें शिवा को हार का सामना करना पड़ा और मोतीलाल विजय घोषित किए गए। वार्ड नंबर 11 में बसपा प्रत्याशी कल्पना राजपूत व निर्दलीय प्रत्याशी सुदामा राजपूत को 524 मत मिले। अभी तक इस वार्ड के लिए लकी ड्रा को नहीं कराया जा सका है, जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों में लगा है।

- वार्ड नंबर 11 व 15 में प्रत्याशियों को मिले बराबर मत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें