फोटो-17-मरीज देखते डॉ. कृपाराम। संवाद
- फोटो : राजकीय पालीटेक्निक एलिया।
बिधूना। दिन की गर्मी और सुबह-शाम हल्की सर्दी के कारण क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सीएचसी बिधूना में बुधवार को मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली।
ओपीडी और इमरजेंसी मिलाकर करीब 230 मरीजों ने उपचार कराया। अस्पताल में खांसी-जुकाम, बुखार, घुटनों के दर्द और शुगर के मरीजों की संख्या अधिक रही।
बदलते मौसम, सहालग के चलते अनियमित खानपान और दिनचर्या में असंतुलन के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इमरजेंसी कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाराम सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन 20 से 25 शुगर के मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि अनियमित खानपान, पर्याप्त नींद न लेना और दिनचर्या में लापरवाही के कारण शुगर के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, पर्याप्त नींद लेने और नियमित जांच कराने की सलाह दी है।
फोटो-17-मरीज देखते डॉ. कृपाराम। संवाद- फोटो : राजकीय पालीटेक्निक एलिया।