फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असेनी उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, भरपूर मिलेगी बिजली

विज्ञापन
असेनी उपकेंद्र पर काम करते बिजली कर्मी एवं मजदूर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। जिले के अधिकांश नगरीय एवं ग्रामीण फीडरों को बिजली आपूर्ति करने वाले असेनी उपकेंद्र की क्षमता 80 एमवीए से बढ़ाकर 120 एमवीए करने का काम लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। लगभग सवा दो घंटे का शट डाउन लेकर 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर की 132 केवी से जंफरिंग का काम किया गया। इस दौरान जिले के नौ फीडरों के सैकड़ों गांवों एवं नगरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे, लेकिन यह जानकर खुश भी रहे कि अब उन्हें भरपूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि लंबे समय से 132केवी असेनी उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या आ रही थी। यहां पर 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे थे। गुरुवार को एक और 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखकर 132 केवी से जंफरिंग का काम शुरू किया गया। पहले दिन गुरुवार को साढ़े तीन घंटे तक शटडाउन लेकर काम किया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजकर 45 मिनट तक शटडाउन लेकर जंफरिंग का काम किया गया।
विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव, जेई यशवीर कुमार की मौजूदगी में जंफरिंग का काम पूरा हुआ। इसके बाद अधिशासी अभियंता टेस्टिंग डीसी शुक्ला की निगरानी में नए लगे ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग हुई। टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम तक अन्य कार्यों को पूरा किया गया।
विज्ञापन

पारेषण खंड के अधिकारियों के अनुसार, क्षमता वृद्धि के लिए आवश्यक सभी कार्य पूरे करने के साथ नए लगे 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर को 24 घंटे तक चार्ज किया जाएगा। शनिवार शाम को बढ़ी क्षमता के साथ 132केवी असेनी उपकेंद्र काम करने लगेगा। इसके बाद उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। बनकर तैयार हो चुके एवं प्रस्तावित नए पावर हाउसों को शुरू करने में आसानी होगी और लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी।
यह फीडर रहे प्रभावित
लगभग सवा दो घंटे तक शटडाउन रहने के कारण 33 केवी दिबियापुर फीडर से संबंधित दिबियापुर एवं आसपास के गांव, केशमपुर फीडर से संबधित फफूंद कस्बा एवं आसपास के गांव, हरचंदपुर, सुजानपुर फीडरों से संबंधित कस्बे एवं गांव, 10एमवीए प्रथम एवं द्वितीय से संबंधित असेनी, विश्वबैंक नलकूप प्रथम एवं द्वितीय, औरैया द्वितीय से संबंधित ककोर, बिहारीपुर, कंचौसी एवं आसपास के गांवों, अयाना फीडर से संबंधित अजीतमल एवं आसपास के गांवों, अटसू फीडर से संबंधित कस्बों एवं गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।

असेनी उपकेंद्र पर काम करते कर्मी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें