फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूल में शौचालय का अधूरा काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ब्लॉक के पूर्वा मूले गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बदहाल शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत हरकत में आए। इससे छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




विद्यालय का पुराना शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा था। कायाकल्प योजना के तहत नया शौचालय बना था। हालांकि, सीटें और पानी की व्यवस्था न होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा था। इससे छोटे बच्चों और छात्राओं को शौच के लिए काफी दिक्कतें होती थीं। प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि शौचालय का काम शुरू हो गया है। टाइल्स लगाने का काम पूरा हो चुका है और पुताई भी शुरू हो गई है।

बीईओ अल्केश कुमार सक्लेचा ने बताया कि पूर्वा मूले के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय में टाइल्स और सीट लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में शौचालय दुरुस्त कराकर बच्चों के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें