फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संकट की घड़ी में पेन भी बन जाता है हथियार

Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- छात्राओं को संबोधित करतीं महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। आप सफर में हों या किसी एकांत जगह पर, अगर कोई आप से गलत हरकतें करता है तो आपका पेन और दुपट्टा भी आपके लिए हथियार बन सकता है।
विज्ञापन

बस सही समय और परिस्थिति को भांपते हुए छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए इसे प्रयोग करना चाहिए। महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर ने यह बात छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के दौरान कही।
शहर के आवास विकास स्थित ज्ञानस्थली अकादमी में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य लवलेश सिंह चौहान ने परिचय सत्र के साथ किया। महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर ने छात्राओं से कहा कि यदि राह चलते कोई गलत हरकत करे तो शोर मचाते हुए लोगों से मदद मांगनी चाहिए। कोई न होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधी से डरना और मामले को छुपाना अपराधी के हौसले बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती खतरे की घंटी है। अनजान लोग सोशल मीडिया पर नजदीकी बढ़ाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग को अंजाम देते हैं। हमें अपनी फोटो और वीडियो साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी तरह की कोई संकट आने पर सबसे पहले अपने माता-पिता को बताना चाहिए। पुलिस भी आपकी मदद के लिए हर समय तत्पर है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छात्राओं को अपना नंबर 7071659518 देकर हर समय मदद के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के लिए प्रत्येक थाना कोतवाली में साइबर डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यही नहीं छात्राओं की पहचान को गोपनीय रखा जाता है।

फोटो-1- छात्राओं को संबोधित करतीं महिला थानाध्यक्ष पूजा सिंह राठौर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें