फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कार्यकर्ता बनाएगी आप

Mon, 18 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें अवध प्रांत संयोजक अविनाश त्रिपाठी, औरैया प्रभारी वेद प्रकाश और अवध कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

 
बैठक को संबोधित करते हुए अवध प्रांत संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि अगले तीन माह में पार्टी गांव-गांव अपना संगठन तैयार करेगी। अगले माह ब्लाक कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं विस्तार और तीन माह के अंदर सभी बूथों पर कार्यकर्ता चिह्नित करने एवं बूथ प्रभारी बनाने का लक्ष्य रखा है।

जिला कार्यकारिणी में उपेंद्र चंदेल को सह संयोजक, किशन को मीडिया प्रभारी, रामनरेश यादव को संगठन संयोजक, हेमंत पोरवाल सह मीडिया प्रभारी, डॉ. दिलीप को बिधूना विधानसभा प्रभारी, अजय कुमार शुक्ल को दिबियापुर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें