फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरकोट में सुरंग मिलने से हड़कंप

Thu, 04 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
गहरे गड्ढे में सीढ़ी से उतरकर गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना क्षेत्र के कुदरकोट में एक प्लाट में बारिश के बाद अचानक 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। गड्ढे में कुछ लोगों को सुरंग दिखाई दी। यह सीढ़ी लगाकर नीचे उतरे। इन्होंने सुरंग और एक दरवाजा होने की पुष्टि की है। कुदरकोट में  पूरे दिन सुरंग को लेकर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


कुदरकोट में संतराम यादव का  प्लाट खाली पड़ा है।  बारिश से प्लाट के एक ओर मिट्टी धसकने लगी थी। गुरुवार की सुबह मिट्टी धसकने से 20 फीट गहरा गड्ढा  हो गया।  लोग मौके पर पहुंचे तो इन्हें सुरंग का अंदेशा हुआ। कुछ लोग पड़ताल के लिए सीढ़ी लगाकर नीचे उतर गए। इन्होंने सुरंग और उसमें दरवाजा लगे होने की पुष्टि की है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन से कोई भी  मौके पर नहीं पहुंचा। सुरंग को लेकर कस्बे में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग होने से मौके पर नहीं जा पाए।  मौका मुआयना के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

कुदरकोट में श्रीकृष्ण की ससुराल होने की मान्यता
भगवान कृष्ण के रुकमिणी का हरण करने के  प्रमाण कुदरकोट में मिलते हैं। इससे यह जगह पौराणिक  है। भागवत पुराण में उल्लेख है कि कुंदनपुर में पांडु नदी पार करके भगवान कृष्ण रुकमिणी का हरण कर ले गए थे। इसी कुंदनपुर का नाम बाद में कुदरकोट हो गया। इसके अलावा देवी के अदृश्य होने का भी तथ्य भागवत पुराण में मिलता हैै। कुदरकोट में अलोपा देवी का मंदिर भी है। हालांकि इसमें लोगों के अलग -अलग तर्क  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें