फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को कार ने रौंदा

Thu, 04 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
रोती बिलखती मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीखेपुर हाइवे पर बिलावा पुलिया के सामने साइकिल सवार को इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतक नगर पंचायत बाबरपु-अजीतमल में सफाई कर्मी ठेकेदारी करता था।
विज्ञापन



बिलावा निवासी नत्थू लाल बाल्मीकि का पुत्र जयपाल (30) नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में ठेके पर बतौर सफाई कर्मचारी कार्य करता था। गुरुवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद साइकिल से अपने घर बिलावा जा रहा था। जैसे ही वह बिलावा पुलिया के पास मोड़ पर पहुंचा ही था। तभी इटावा की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार जयपाल को पीछे से रौंदती हुई भाग गई। जिससे जयपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जयपाल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साये लोगों ने हाइवे जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे अजीतमल पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मृतक की पत्नी बच्चों छोटू व आशिक का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें